फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: डीसी ने श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा मैदान और आवासों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को डीसी विकास कुंडल ने एडीसी ताहिर मुस्तफा मलिक के साथ यात्रा मैदान का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से स्वागत मंच निर्माण, शौचालय निर्माण, खाने-पीने के स्टाल, बिजली, पानी और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। विकास कुंडल ने यात्रियों के रात्रि निवास के लिए निर्धारित गुज्जर बकरवाल हॉस्टल, डिग्री कालेज, दशनामी अखाड़ा मंदिर और बगीची मंदिर के भवनों का निरीक्षण किया। सुविधाओं के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को जांचा। विकास कुंडल ने कहा कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए सभी व्यवस्थाएं की जाएंगी। धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों निशु गुप्ता, सौरभ सूदन, बसंतराम, सुमित कुमार, रोहित कुमार का कहना है कि इस बार प्रशासन की तरफ से यात्रा की काफी पहले से तैयारियां की जा रही हैं। इसका यात्रियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें