फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने सावजियां में जागरूकता शिविर आयोजित किया,किसानों से सेब के उच्चघन्तव वाले पेड लगाने का आहवान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बागवानी विभाग की तरफ से मंडी तहसील के सावजियां गांव में मंगलवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों और बागवानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान बागवानी विभाग के अधिकारियों ने किसानों एवं बागवानों को सेब के उच्च घनत्व पौधों के लगाने से होने वाले लाभ के बारे में जागरूक बताया।
विज्ञापन

किसानों को बताया कि इन सेब के पेड़ों में अधिक मात्रा में फल लगते हैं। यह पेड़ ज्यादा बड़े और ऊंचे नहीं होते हैं। कम जगह में अधिक पेड़ लगाए जा सकते हैं। शिविर के दौरान विभाग के अधिकारियों ने किसानों से आग्रह किया कि वह खेतों में सेब के उच्च घनत्व वाले पौधे लगा कर अधिक लाभ कमाएं ताकि केंद्र सरकार विशेष कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने बागवानी विभाग का धन्यवाद अदा करते हुए मांग की कि इस प्रकार के जागरूकता शिविर क्षेत्र के दूर दाराज एवं पहाड़ी गांव में भी आयोजित किए जाएं, जहां पर लोग कई साल से सेब का उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें