फोटो न 3 पुंछ के गांव दलेरा में कृषि विभाग के जागरूकता कार्यक्रम में किसानों में पम्प और ओजार वितर?
- फोटो : POONCH
पुंछ। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश जिले में 50 हेक्टेयर भूमि पर लहसुन की खेती की जा रही है। इसमें बड़ी संख्या में किसान इस कार्य में लगे हैं।
यह जानकारी मंगलवार को जिला कृषि विभाग की तरफ से गांव दलेरा में आयोजित लहसुन उत्पादन जागरूकता अभियान जिला कृषि अधिकारी चौधरी मोहम्मद यूनिस ने दी। उन्होंने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल यादव ने कहा कि पुंछ जिले में लहसुन और राजमां की बढ़िया किस्में पैदा होती हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए जहां कृषि विभाग ने जिले में लहसुन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू किया है। वहीं हम जल्दी ही जिले में राजमां क्लस्टर स्थापित कर राजमां उत्पादन बढ़ाने का काम शुरू करने वाले हैं। उन्होंने किसानों को कैशक्राप को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले में सब्जी की काफी मांग है और यहां अधिकतर सब्जी जम्मू अथवा कश्मीर से आती है। ऐसे में आप लोग सब्जियां उगाने, लहसुन उगाने, मधु मक्खी पालने और मशरूम उगाने की तरफ अपनी खेतीबाड़ी को ले जाते हैं तो आपको मक्की और गेहूूं की फसल के साथ यह फसलें सीधे तौर पर आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं।
शिविर में कृषि विभाग की तरफ से किसानों को दवाइयों का छिड़काव करने वाले पंप और कुछ कृषि औजार भी बांटें गए। शिविर में एसएसपी रमेश अंगराल विशेष अतिथि उपस्थित हुए, जबकि शिविर में कृषि अधिकारी चरण जीत सिंह, रफीक सूदन, धर्मेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा ने किसानों को विभाग की तरफ से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी।