पुंछ।सोमवार को जिले की मंडी तहसील के गांव फगवाड़ी के ग्रामीणों ने गांव बेदार से फगवाड़ी तक बनाई जाने वाली ढाई किलो मीटर
सड़क निर्माण की धीमी गति को लेकर सड़क निर्माण में लगे ठेकेदार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने इस बात का आरोप लगाया कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस ढ़ाई किलो मीटर लम्बी सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।जिसके कारण हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हमने इस सड़क के लिए सिर्फ अपनी कृषि भूमि ही दी बल्कि उसमें लगे अखरोट के पेड़ भी कटवा दिए जिनका हमें आज तक न तो मुआवजा ही मिला और न ही हमारी बाकी बची कृषि भूमि को बचाने के लिए कोई उपाय ही किए गए हैं।जिसके कारण बारिश में हमारी भूमि का बुरी तरह कटाव हो रहा है।ठेकेदार ने अभी तक कटाई का काम भी पूरा नहीं किया है।जिसके कारण हम लोगों को आज भी पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती है।वहीं प्रदर्शनकारियों ने इस बात की धमकी दी कि अगर एक हफते में सड़क निर्माण का कार्य सही गति से शुरू न किया तो हम मंडी तैहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।