फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस ने कृषि बिल के विरोध में केन्द्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुंछ में कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। नगर में बस अड्डे के पास युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में पारित किए गए कृषि बिल का विरोध करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को किसान विरोधी बताते हुए बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसानों के खिलाफ सरकार की नीतियों से देश को काफी नुकसान होगा। इस बिल से किसानों के बजाए उद्योगपतियों को लाभ होगा। इसलिए इस बिल को रद्द किया जाए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से चुनाव के दौरान किए अपने रोजागार देने के वादे को पूरा करने की भी मांग करते हुए देश में फैली मंदी के लिए कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसलों को गलत करार दिया। प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष एजाज चौधरी, जिला प्रधान इद्रीस गनेई और जिला उप प्रधान सज्जाद खाकी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें