फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के एच डी एफ में कार्यरत एम्बुलैंस चालकों व अन्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुंछ के राजा सुखदेव सिंह अस्पताल में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एच डी एफ कर्मचारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग में एचडीएफ योजना में कार्यरत एंबुलेंस चालकों एवं अन्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर मंगलवार को काम छोड़ो हड़ताल की। इस दौरान मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों इम्तियाज अहमद, मोहम्मद वकार, एजाज खान, जमील अहमद खान, विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि हम लोग 15 वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी के बीच हम लोग घायलों एवं बीमारों को लाने ले जाने का काम करते हैं। कोरोना के इस दौर में संक्रमितों को जम्मू एवं राजोरी तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उसके बदले में हमें अस्पताल के लोकफंड से केवल एक या दो हजार रुपये महीना वेतन दिया जाता है। हमें स्थायी नहीं किया गया और न ही हमारा वेतन बढ़ाया गया है। ऐसे में मजबूर होकर हमने काम छोड़ो हड़ताल की। इसके माध्यम से हम उपराज्यपाल से मांग करते हैं कि एक तो हमारा वेतन बढ़ाया जाए। सभी एचडीएफ कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और हमारा वेतन ट्रेजरी अथवा बैंक खाते से दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें