फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के कैजुअल लेबर ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विद्युत विकास विभाग में वर्षों से डेलीवेजर काम करने वाले कर्मचारियों ने मांगों को लेकर काम छोड़ो हड़ताल करते हुए पावर हाउस परिसर में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कार्यालय के बाहर मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल और पूर्व की सरकारों और विभाग पर कैजुअल कर्मचारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। कहा कि हम 15-20 वर्ष से काम कर रहे हैं। अधिकारी हमसे काम लेने के समय हमें कर्मचारी मानते हैं लेकिन जब हम स्थायी करने की बात आती है तो कहा जाता है कि कैजुअल लेबर कर्मचारी नहीं हैं। हमें हर बार प्रदर्शन के बाद आश्वासन दिया जाता रहा है कि हमारे साथ न्याय होगा। अब जब राज्यपाल शासन है और सभी का वतन 18 हजार रुपये महीना किया जा रहा है तो डेलीवेजर को बाहर रखा गया है। हम अपने इस तीन प्रदर्शन के माध्यम से मांग करते हैं कि डेलीवेजर को भी 18 हजार रुपये महीना वेतन दिया जाए। जिन लोगों को सात वर्ष विभाग में काम करते हुए हो गए हैं उन्हें स्थायी किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें