पुंछ। छह मार्च के बाद जिले में आम लोगों के लिए भी कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण में पचास वर्ष से अधिक आयु वालों को शामिल किया जाएगा। यह बात जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने कही। कोरोना टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने जिले में टीकाकरण की स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का निर्धारित समय मेें टीकाकरण नहीं होगा, वह आगे टीकाकरण नहीं करवा पाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों ने भाग लिया।
जिला विकास आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वह टीकाकरण को लेकर उठ रही अफवाहों और लोगों की शंकाओं को दूर करने के लिए भी काम करें।