पुंछ जिले के गांव दराबा के पंचायत प्रतिनिधियों का मंडल जिला विकास आयुक्त से मुलाकातक के पूर्व उन?
- फोटो : POONCH
पुंछ। सुरनकोट के गांव दराबा के पंचायत प्रतिनिधियों और डीडीसी सदस्य ने उपायुक्त से बुधवार को मुलाकात की। इस दौरान गांव से मुगलरोड के साथ जुड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण के कार्य में नियमों की अनदेखी की जा रही है। सड़क चौड़ीकरण में केवल एक ही तरह से कटाई कराने के प्रयास पर विरोध जताते हुए नियमों के अनुसार सड़क के मध्य से दोनों तरफ कटाई का काम करवाया जाए। उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं पहुंच कर मामले की जांच करने के बाद चौड़ीकरण का काम कराएंगे। प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त का आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मंडल में डीडीसी सदस्य सुहेल अहमद, राजीव बख्शी, सुदर्शन दत्ता आदि शामिल रहे। संवाद