फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: एडीडीसी ने लिया विकास कार्यों का जायजा

Thu, 06 Feb 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
नियंत्रण रेखा के अग्रिम गांव का दाैरा करते एडीडीसी। संवाद - फोटो : poonch
विज्ञापन
पुंछ। एडीडीसी विकास कुंडल ने बुधवार को नियंत्रण रेखा के बाड़ के उस पार के गांवों का व्यापक दौरा किया। दोरे के दौरान विकास कुंडल ने कई प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया, जिसमें गांव दल्लन में आने वाली लिफ्ट सिंचाई और जलापूर्ति योजनाएं, दिगवार तेड़्वां में पंचायत घर का निर्माण, दिगवार तेड़्वां में सरकारी हाई स्कूल और दिगवार मालदियालां में सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल का संचालन शामिल है। उन्होंने चल रही परियोजनाओं में तेजी लाने और उन्हें समय पर पूरा करने के लिए विशिष्ट निर्देश जारी किए। दिगवार तेड़्वां में नियंत्रण रेखा की शून्य रेखा के स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत की। जहां लोगों ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न मांगें और स्थानीय विकासात्मक जरूरतों को पेश किया। जिस पर जिला विकास उपायुक्त ने अधिकारियों को इन चिंताओं को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें