फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कसा शिंकजा 24के चालान 7वाहन सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। मेंढर में भी नया ट्रैफिक नियम लागू हो गया है। वीरवार को पहले दिन ट्रैफिक पुलिस मेंढर ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। जोरदार अभियान चलाते हुए करीब 24 चालकों के चालान काटे और बिना कागजों के सड़कों पर चल रहे 7 वाहनों को सीज कर थाने पहुंचाया। ट्रैफिक पुलिस के इस अभियान से नियमों का उल्लंघन करने वालों में अफरातफरी मच गई। पुलिस नाका देख बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक गलियों से भाग निकले।
विज्ञापन

दोपहर से शाम तक चली कार्रवाई



वीरवार दोपहर बाद मेंढर कस्बे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष नाका लगा कर यातायात नियमों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले और बिना लाइसेंस और कागज वालों के चालान काटने शुरू किए। देर शाम करीब 5 बजे तक चले इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 24 चालकोें के चालान काटे और करीब 7 वाहनों को सीज करते हुए सीधे थाने पहुंचाया। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने जिन चालकों के चालान काटे उन्हें यातायात के नए नियमों के बारे में जागरूक करने के साथ ही नियमों का सही प्रकार से पालन करने का पाठ भी पढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें