फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मेंढर में बिना दस्तावेज वाले वाहनों पर कार्रवाई

Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। उपजिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मेंढर ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अभियान चलाया। इस दौरान बिना दस्तावेजों के चल रहे 10 वाहनों को जब्त किया गया, जिनमें दो टाटा सूमो, छह मोटरसाइकिल और दो स्कूटी शामिल हैं।
विज्ञापन

मेंढर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई की जाती है। आज का अभियान बस अड्डे और मुख्य बाजारों में चलाया गया, जिसमें एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी छोटे बच्चे चला रहे थे।
विनय कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों को वाहन चलाने से रोकें और सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें। खासतौर पर सवारी वाहनों के चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें