पुंछ। मंडी तहसील में पुंछ-मंडी मार्ग पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया, जहां से घायल को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ भेज दिया गया। घायल की पहचान सरफराज अहमद पुत्र शहजाद अहमद निवासी गांव चकतरो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को गांव चकतरों में पुंछ-मंडी मार्ग पर स्कूटी (जेके12 0947) सड़क पर फिसल गई। इससे सरफराज अहमद नीचे गिरकर घायल हो गया।