फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंढर। मेंढर पजिले के उछाद बीएसएफ शिविर के पास शुक्रवार सुबह एक वेगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार सुबह करीब ग्यारह बजे पुंछ से मेंढर आ रही कार उछाद बीएसएफ शिविर के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक आशीष खजूरिया (22) पुत्र सतीश कुमार निवासी मंगनार पुंछ गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आशीष खजूरिया को बाहर निकाला, उसकी मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने शव को देखा तो अपने आंसू नहीं रोक पाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घर वालों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें