फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईक और कार की जोरदार टक्कर में तीन घायल राजोरी रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और कार की टक्कर में तीन घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेंढर सब डिवीजन के भाटा दूड़िया क्षेत्र में एक बाइक और कार की टक्कर हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें निकटवर्ती प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में उपचार के उपरांत जीएमसी राजोरी रैफर कर दिया गया। घायलों की पहचान मोहम्मद सुलेमान (25) पुत्र मोहम्मद यूनिस, अलताफ हुसैन (22) पुत्र मोहम्मद यूनिस और शोकत अली (26) पुत्र नजीर हुसैन तीनों निवासी गांव बथूनी राजोरी के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल मेंढर डॉ. परवेज अहमद खाल के अनुसार रविवार देर रात्रि जिले के भाटा दूड़ियां क्षेत्र में एक बाइक और एक कार (जेके02 एडब्लयू 1166) की जोरदार टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल भाटा दूड़ियां पीएचसी पहुंचाया गया, जहां स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के उपरांत जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें