फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरनकोट से पुंछ आ रही कैंटर मैटाडोर हादसे का शिकार 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट से पुंछ आ रही एक कैंटर मेटाडोर पुंछ-जम्मू हाइवे पर गांव मदाना और शींदरा के बीच हादसे का शिकार होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मेटाडोर में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम को हुई इस घटना में घायल हुए लोगों को मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है।
घायलों की पहचान सरवर बी (52) पत्नी विलायत उल्ला निवासी गांव शींदरा पुंछ, जाहिर आल (40) पुत्र मुखिया मियां निवासी बेतिया बिहार, जाहिद शाह (22) पुत्र रजाक शाह निवासी शीदरा पुंछ, मोहम्मद शफीक (40) पुत्र मोहम्मद शफी, इखलाक अहमद (20) पुत्र मोहम्मद खलील दोनों निवासी गुरसाई मेंढर और जाकिर हुसैन (45) पुत्र मोहम्मद शफी निवासी फजलाबाद सुरनकोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सुरनकोट से पुंछ आ रही कैंटर मेटाडोर (जेके 12 2460) गांव मदाना और शींदरा के बीच एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे मेटाडोर में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आस पास से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाल कर सड़क पर पहुंचाया। जहां से उन्हें मार्ग से गुजर रही लोगों की निजी गाड़ियों से पुंछ के जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले रमीज अहमद का कहना है कि मेटाडोर कम से कम चार पलटे खाकर आगे जाकर कुछ पेड़ों से अटक कर रूक गई थी। अगर मेटाडोर पेड़ों में न अटकती तो सीधे सुरननदी में गिरती, जिससे हादसा और भयंकर होता।
हमारे पास छह घायलों को लाया गया है, जिनमें से दो लोगों को सिर में चोट आई है। हम उनका सीटी स्कैन करवाने के बाद देखेंगे। अगर जरूरत हुई तो हम उन्हें राजोरी या जम्मू रैफर करेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. मुश्ताक हुसैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल, पुंछ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें