फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में ट्रैक्टर दुरघटनाग्रस्त दो युवक घायल,अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में शुक्रवार शाम को एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 70 फुट नीचे खेतों में जा गिरा। हादसे में उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें क्षेत्र के लोगों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शाम करीब तीन बजे मेंढर के गांव केरी गुलुता में एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसका पता चलते ही आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद खान का कहना है कि घायलों का उपचार जारी है, उनकी हालत खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान समीर अहमद (17) पुत्र अब्दुल क्यूम और मजीद खान (20) पुत्र मोहम्मद जफर निवासी गांव गुलुता मेंढर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें