फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर में बाईक सवार गांव दरा दुलियां के नायब सरपंच की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। गांव मंगनाड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर में गांव दरादुलियां के नायब सरपंच की मौके पर मौत हो गई। इससे गांव एवं आसपास में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान हरमिंदर सिंह (25) पुत्र विक्रम सिंह निवाली गांव दरा दुलियां के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर 11.45 बजे मेंढर पुंछ मार्ग पर गांव मंगनाड़ में उस समय एक दर्दनाक हादसा पेश आया जब पड़ोसी गांव दरादुलियां का नायब सरपंच हरमिंद सिंह बाइक से पुंछ से गांव की तरफ जा रहा था। इस बीच अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया। कुछ समय बाद मार्ग से गुजर रहे लोगों ने एक युवक को सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा पाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के सहयोग से युवक को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर लोगों में रोष है। लोगों का आरोप है कि यातायात पुलिस और पुलिस की लापरवाही आए दिन इस प्रकार के हादसे पेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें