पुंछ। मेंढर सब डिवीजन में एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। उसके शव को पुलिस ने उठा कर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान सदाकत हुसैन पुत्र अब्दुल मजीज निवासी गांव कंडी गुलुता तहसील मेंढर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मेंढर सब डिवीजन के गांव से मेंढर कस्बे की तरफ आ रही बाइक नंबर जेके 11 -5771 सड़क पर फिसल गई। इससे उसके सवार की मौत हो गई। हादसे का पता चलने पर मेंढर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर उसे उपजिला अस्पताल मेंढर लाया। संवाद