फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतार नदी के पुल पर बाईक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के बाहर मोहल्ला पुरानी पुंछ के साथ बहने वाली बेतार नदी पर बने पुल पर शनिवार को देर शाम एक बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र रफीक निवासी कोसलियां के रूप में हुई है। घायलों की पहचान 21 वर्षीय नसीर अंजुम पुत्र मोहम्मद रफीक और 13 वर्षीय मोहम्मद आसिफ दोनों निवासी कोसलियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम बेतार नदी पर बने पुल पर पुंछ से कोसलिंया की तरफ जा रही बाइक अनियंत्रित होकर पुल पर बने फुटपाथ पर जा चड़ी और चालक का सर पुल की रेलिंग से जा टकराया। हेलमेट न होने के कारण सर पर गंभीर चोट लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें