फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की चपेट में आने से मजदूर की मोत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट तहसील के गांव लठूंग में मंगलवार शाम को पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान अब्दुल मजीद (50) पुत्र नाब जू निवासी गांव सेढ़ी खवाजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुरनकोट तहसील के गांव लठूंग में इन दिनों बिजली के टावर लगाने का काम एक निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ अब्दुल मजीद मजदूरी का काम कर रहा था। शाम करीब साढ़े चार बजे जब वह साथियों के साथ बिजली के टावर के लिए गड्ढा खोद रहा था कि अचानक एक बड़ा पत्थर लुढ़कता हुआ अब्दुल मजीद को आ लगा। इससे वह बेहोश हो गया। साथियों ने उसे सुरनकोट अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें