मंडी तहसील के गांव गलीपिंडी क्षेत्र में टाटा सूमों के खाई में गिरने से घायल अस्पताल में उपचाराधी
पुंछ। मंडी तहसील के गांव गलीपिंडी क्षेत्र में एक टाटा सूमो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर पांच सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां दो की हालत सामान्य बनी हुई है। जबकि शब्बीर अहमद नामक एक घायल को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पुंछ लाया गया है। इस हादसे की मृतक महिला की पहचान मनीजा बी पत्नी जमाल दीन निवासी गलीपिंडी के रूप में हुई है। हादसे के बाद एसएचओ तिलक राज ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर उसे उपजिला अस्पताल मंडी पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे गलीपिंडी क्षेत्र से एक टाटा सूमो नंबर जेके 12- 9622 मंडी की तरफ आ रही थी। गलीपिंडी के नूरपूर क्षेत्र में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब पांच सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे टाटा सूमो के परखच्चे उड़ गए और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोगों घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास से बड़ी संख्या में लोग खाई में उतरे और घायलों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस प्रकार टाटा सूमो के परखच्चे उड़े हैं। उसमें से किसी के भी जिंदा बचने की हमें आशा नहीं थी। परंतु जाको राखे साईयां मार सके न कोई वाली कहावत हमें हादसे में जिंदा बचे तीन लोगों को देख कर सही लगी है।