पुंछ। जिले में शनिवार को दो अगल अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। पहला हादसा सुबह करीब आठ बजे जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित कस्बा क्षेत्र में हुआ। एक टाटा मैजिक ऑटो खाई में जा गिरा। चालक एक मोड़ पर खड़ा होकर सवारियों का इंतजार कर रहा था कि अचानक ऑटो का गियर निकल गया और वह पीछे की तरफ लुढ़कता हुआ करीब 100 मीटर खाई में जा गिरा। उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी पहचान 17 वर्षीय रिजवान पुत्र ताहिर हुसैन, 18 वर्षीय तनवीर पुत्र सैफ दिन और 16 वर्षीय जुबेर अहमद पुत्र कमाल दीन सभी निवासी कस्बा के रूप में हुई है। वहीं देर शाम पुंछ-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर खनेतर गांव में भी एक आटो चालक के नियंत्रण से बाहर होकर बीच सड़क पलट गया। इसमें सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों की पैहचान साहिल अहमद पुत्र नजीर अहमद मूल निवासी बारामुला वर्तमान निवासी निकट पुलिस लाइन पुंछ और 22 वर्षीय मोहम्मद वाहिद पुत्र मोहम्मद खुरशीद निवासी पमरोट सुरनकोट के रूप में हुई है।