फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नाले में नहाते समय डूबने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। जमीर नाले मे डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुझार सिंह (40) पुत्र भगवान सिंह निवासी किला दराल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जुझार सिंह वीरवार दोपहर अपने घर से लगभग 800 मीटर दूर जमीर नाला के नजदीक मजदूरी कर रहा था। दोपहर 12 बजे के करीब वह नाले में नहाने लगा। इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी मे डूब गया। कुछ ही दूरी पर काम कर रहे अन्य मजदूरों की उस पर नजर पड़ी तो वे उसे बचाने नाले में कूद पड़े। जब तक जुझार को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। जुझार की मौत से गांव में मातम छा गया है। जुझार मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें