फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: स्कूल से लौट रही छात्रा पर पहाड़ से गिरा पत्थर, मौत

Thu, 14 Nov 2024 03:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंढर में पत्थर की चपेट में आने से सात वर्षिय रूकूली छात्रा की मोत,स्कूल से लोट रही थी बच्ची,पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की
पुंछ/मेंढर। उप जिला मेंढर में बुधवार शाम एक दिल दहलाने वाली घटना हुई, जहां एक बड़े पत्थर की चपेट में आने से एक सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। मृतका की पहचान जायरा चौधरी पुत्री जफर इकबाल चौधरी निवासी गांव सलवा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार जायरा चौधरी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। अभी वह छन्नी क्षेत्र में पहुंची थी, जहां पहाड़ पर जेसीबी मशीन के जरिये काम चल रहा था। इस दौरान ऊपर से अचानक एक बड़ा पत्थर उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मेडिकल अधिकारी मेंढर डाॅ. अशफाक अहमद ने बताया कि उनके पास देर शाम एक बच्ची को मृत हालत में लाया गया था। उसकी बाईं तरफ काफी चोटें आई थीं। काफी खून भी बह चुका था। पुलिस के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें