फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ के शिवखोड़ी में 35 हजार लोगों ने किए भोलेनाथ के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ (ब्यूरो)। जिले के तमाम शिव मंदिरों में सुबह से ही शिवरात्रि के उपलब्ध पर भक्तों का तांता लगा रहा। पुंछ नगर के उत्तर दिशा में पहाड़ी पर स्थित प्रचीन शिवधाम शिवखोड़ी में सबसे अधिक धूम रही। वहां करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेेक किये। शिवखोड़ी मंदिर प्रांगण के अलावा करीब चार किलोमीटर लंबे रास्ते में जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं और धार्मिक संगठनों की तरफ से खाने-पीने के निशुल्क स्टाल लगाए गए थे। इसके अलावा नगर के विभिन्न शिवालयों शिव मंदिर सुथरा बावली, शिव मंदिर डुंगस, शिव मंदिर कनूइयां, शिव मंदिर सापों वाली बावली, पाटों वाले शिवालय और शिव कन्हैया मंदिर में भी भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा। मंदिर समिति के प्रधान लोकेश आनंद बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए भांग के चरणामृत की व्यवस्था की गई। इसके अलावा फलाहार के इंतजाम भी रहे। जिला प्रशासन की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिलने पर मंदिर समिति ने रोष जताया। दूसरी तरफ मंदिरों में मिलने वाली भांग की मस्ती में श्रद्धाल झूमते नजर आए। गिलासों पर गिलास भांग गटकने के बाद मस्ती इस प्रकार छाई कि कई नाच रहे थे तो हंसते-रोने में व्यस्त दिखे। सभी एक-दूसरे का मनोरंजन कर रहे थे। गौरतलब है कि पुंछ में शिवरात्रि पर करीब-करीब सभी शिवालयों में हजारों लीटर भांग घोटी जाती है, जिसे प्रसाद के रूप में लोग ग्रहण करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें