फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी दिवस ः जवानों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला पुलिस ने शहीदी दिवस पर देश की एकता एवं अखंडता के लिए प्राणों की आहुतियां देने वाले पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के शहीदों को श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर इस वर्ष अभी तक देश भर में बलिदान देने वाले 576 जवानों एवं अधिकारियों को विशेष तौर पर याद करते हुए उन्हें भी नमन किया गया। सोमवार सुबह 10 बजे पुलिस लाईन में जिला पुलिस की तरफ से शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नागरिक, सेना की 93 इंफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर, रोमियो फोर्स 6 सेक्टर के ब्रिगेड कमांडर, जिला विकास आयुक्त सज्जाद अहमद, खान, एमएलसी जहांगीर मीर, गुज्जर बक्करवाल सलाहकार बोर्ड के उपसभापति चौधरी बशीर नाज और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पुंछ शमशीर हुसैन ने करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों के साथ 1961 में पुलिस के कुछ जवानों ने अपने प्राणों की आहुतियां दी थी, जिसकी याद में हर वर्ष आज के दिन को पुलिस शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसमें पुलिस, सीआरपी एवं और अन्य अर्द्धसैनिक बल के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते हैं। इस बार देश भर में कुल 576 जवानों एवं अधिकारियों ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया है, जिसे हम नमन करते हैं। इसके बाद पुलिस लाईन स्थित शहीद स्मारक पर लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। दोपहर करीब 11.30 बजे बस अड्डे के पास बने डीएसपी शहीद मंजीत सिंह के स्मारक पर भी समारोह आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें