पुंछ। नियंत्रण रेखा पर बनी चक्का द बाग की राह-ए-मिलन से 60 भारत-पीओके नागरिक आर-पार हुए। इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम, जहां से पुंछ-रावलाकोट बस चलती है, वहां अपनों से बिछड़ने के गम और मिलने की खुशी में आंखें छलक उठीं।
पुंछ जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर चक्का द बाग की राह-ए-मिलन खोली गई। पहले पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर 40 लोग पीओके गए। इनमें से एक भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे संबंधियों से मिलने गया, जबकि 39 नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना गुजार कर अपने वतन लौटे। वहीं इस मौके पर पीओके से बस के जरिये 20 लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें पांच पाक नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए, जबकि 15 भारतीय नागरिक पीओके में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिताकर लौटे।