फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर, बालाकोट में पाक ने फिर बरसाए गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने अपने नापाक इरादों को अंजाम देते हुए जिले के मेंढर और बालाकोट सेक्टर में सीज फायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना की छह अग्रिम चौकियों के साथ आवासीय क्षेत्रों में गोलाबारी की। इसमें क्षेत्र के कई गांवों में दहशत का माहौल रहा। पाक सेना ने करीब 40 मिनट तक गोलाबारी की। इसका भारतीय सेना ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे जिले की मेंढर तहसील के बालाकोट क्षेत्र में तैनात पाक सेना की 656 मुजाहिदीन रेजिमेंट ने अपनी अग्रिम चौकियों चील और गोगा से गोलाबारी की। इस दौरान भारतीय सेना की 5 ग्रेनेडियर की अग्रिम चौकियों, पीली, पोनी, शेर और नोल पर यूनिवर्सल मशीन गनों और मोर्टारों से हमला बोला। इसके तत्काल बाद भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। करीब 5.40 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी थमी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें