पुंछ। जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इसमें करीब 27 लाख 24 हजार 913 रुपये का सामान लेकर 14 भारत-पीओके ट्रक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए।
बुधवार को जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। सबसे पहले क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में सुरक्षा जांच के बाद समान से लदे पांच भारतीय ट्रकों को चक्का द बाग की राहें मिलन तक ले जाया गया। यहां राह-ए-मिलन खुलने पर भारतीय ट्रक जिनमें भारतीय मुद्रा में करीब सात लाख 91 हजार 363 रुपये के लाल मिर्च, केला, कपड़ा, धनियां और जीरे थे, लेकर पीओके गए। वहीं पीओके से नौ ट्रक जिनमें वहां की मुद्रा में करीब 19 लाख 33 हजार 550 रुपये के बादाम, जड़ी-बुटियां, प्याज, कपड़ा और छुहारे लदे थे, लेकर भारतीय क्षेत्र में ट्रेड सेंटर पहुंचे। दोपहर करीब 2.15 बजे दोनों तरफ के ट्रक सामान उतारकर अपने क्षेत्रों में लौट गए। इसके बाद राह-ए-मिलन बंद कर दी गई।