फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने भेजी मिर्ची उस पार से आए छुहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। चक्का द बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इस दौरान 10 लाख 44 हजार 660 रुपये का सामान लेकर तीन भारत-पीओके ट्रक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर में सुरक्षा जांच के बाद सामान से लदा एक भारतीय ट्रक राह-ए-मिलन तक ले जाया गया। यहां पर करीब 10.40 बजे राह-ए-मिलन का गेट खुलने पर भारतीय ट्रक, जिसमें भारतीय मुद्रा में करीब एक लाख चार हजार 660 रुपये की मिर्ची लदी थी, उसे लेकर पीओके पहुंचा। इस दौरान पीओके से दो ट्रक, जिनमें वहां की मुद्रा में नौ लाख 20 हजार रुपये के छुहारे लदे थे, लेकर भारतीय क्षेत्र में ट्रेड सेंटर पहुंचे। दोपहर बाद करीब 12.25 बजे दोनों तरफ के ट्रकसामान उतारकर अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए। इसके बाद राह-ए-मिलन बंद कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें