पुंछ। जिले में चक्का द बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते क्रास एलओसी ट्रेड हुआ। इसमें करीब 30 लाख 55 हजार 320 रुपये का सामान लेकर चार भारत-पीओके ट्रक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए।
बुधवार को राह-ए-मिलन के रास्ते सुरक्षा जांच के बाद समान से लदे दो भारतीय ट्रकों को जिनमें भारतीय मुद्रा में करीब 4 लाख 63 हजार 320 रुपये के टमाटर लदे थे पीओके भेजा गया। वहीं, पीओके से दो ट्रक जिनमें वहां की मुद्रा में करीब 25 लाख 92 हजार रुपये मूल्य के बादाम लेकर भारतीय क्षेत्र में क्रास एलओसी ट्रेड सेंटर पहुंचे। दोपहर करीब 2.15 बजे दोनों तरफ के ट्रक सामान उतारकर अपने-अपने क्षेत्रों में लौट गए। इसके बाद राह-ए-मिलन बंद कर दी गई।