फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार जिले से हज के लिए 196 लोग जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ स्थित नगरपालिका के सामुदायिक भवन में शनिवार को हज कमेटी आफ इंडिया के तत्वावधान में राज्य हज कमेटी और जिला प्रशासन की तरफ से हाजियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में हज यात्रा पर जाने वाले लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हज पर जाने वालों को हज यात्रा के दौरान निभायी जाने वाली धार्मिक गतिविधियों से लेकर सफर के दौरान पेश आने वाली सभी बातों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विकास आयुक्त सज्जाद अहमद खान ने बताया कि इस बार जिले से करीब 196 लोगों का हज यात्रा पर जाने के लिए चयन हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला हज कमेटी के अनवर खान और डा. इस्माइल खान ने की। दिन भर चले इस शिविर में हज पर जाने वालों को हज यात्रा से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां देते हुए उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें