फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में छठे दिन भी छाया रहा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बर्फबारी और बारिश से बिजली आपूर्ति चौपट होने के बाद जिले में इंजीनियर जोरों पर काम शुरू करा रहे हैं। ग्राणीण इलाकों में छह दिन बाद भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी है। शहर के कई हिस्से भी अंधेरे में हैं। डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से धैर्य से काम लेने को कहा है। उन्होंने शहर में जल्द ही बिजली आपूर्ति चालू होने का आश्वासन दिया है। डीसी अजित कुमार साहू ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बर्फबारी से बिजली प्रणाली को खासा नुकसान हुआ है। अस्पताल और जल वितरण विभाग की बिजली आपूर्ति चालू करा दी है। मेंढर की 132 केवीए की बिजली भी चालू हो गई है। पूरी कोशिश है कि एक दो दिन में समस्या का काफी हद तक निदान हो जाए। लोग समस्या को लेकर संयम न खोएं। प्रशासन का सहयोग करें। 132 केवीए के गिरे टावरों का निर्माण कराया जा रहा है। बारिश और बर्फबारी से गिरे 25 मकानों का आंकलन करा लिया गया है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। डीसी ने कहा कि 25 जनवरी को पुंछ में रन फार यूनिटी और नेशनल वोटर डे पर रैली निकाली जाएगी। इसलिए लोग अधिक संख्या में शामिल हों। उधर शहर में बिजली के गिरे खंभों को जोड़ने के लिए कर्मचारी और इंजीनियर लगे हुए हैं। सिटी सेकेंड में भी काम जोरों पर चल रहा है। शहर के कई हिस्सों में छठे दिन भी अंधेरा छाया होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें