पुंछ। जुमे की नमाज के बाद नगर में शिया समुदाय के लोगों ने भी पाकिस्तान सैनिकों की नापाक हरकत के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान से आतंकी संगठनाें को प्रतिबंधित करने और हिंदुस्तान पर हमला करने से बाज आने को कहा। सुदाय के लोगों ने कहा कि पीछे से वार करना और सिर कलम की इजाजत इस्लाम नहीं देता। पाकिस्तानी सेना ने जो किया है, वह इंसानियत के खिलाफ है। केंद्र सरकार को इसका माकूल जवाब देना चाहिए।
जुमे की नमाज के बाद वार्ड नंबर चार स्थित इमामिया मसजिद में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग अंजुमन-ए-जाफरिया के प्रधान जक्की हैदर और मसजिद के इमाम मौलाना सैयद अली मोहम्मद की अगुवाई में पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तानी फौज मुर्दाबाद, आईएसआई हाय-हाय, तालीबान हाय-हाय और इंडियन आर्मी जिंदाबाद जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। मौलना सैयद अली ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो किया वह गैर इस्लामी हरकत है।