फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पाक का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोना गली में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सेना के जवानों का सर कलम करने के विरोध में शुक्रवार को भाजपाइयों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उसे दोस्ती से नहीं, उसी की भाषा में समझाना चाहिए। नगर में परेड पार्क के बाहर भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रधान सुनील गुप्ता और प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विपिन कंधारी की अगुवाई में पाक सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर पुतला फूंका। इस दौरान भाजपाइयों ने केंद्र को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि पाक लगातार दगाबाजी कर रहा है और सरकार उसके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें