फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा को कटने न देंगे देश को बंटने न देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में जागरण मंच की तरफ से चलाया जा रहा सरहद को प्रणाम अभियान शनिवार को संपन्न हो गया। समापन के पूर्व देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे करीब सौ युवाओं ने चार अलग-अलग क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मानव दीवार बनाते हुए इस बात का संकल्प दोहराया कि सीमा को कटने न देंगे, देश को और बंटने न देंगे।
विज्ञापन

अभियान की समाप्ति पर गुजरात से आए प्रशांत जोशी और राजस्थान से आए दुष्यंत कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सीमा जागरण मंच और फिंस की तरफ से पिछले कुछ दिनों से देश भर में सरहद को प्रणाम अभियान शुरू किया गया था। इसके अंतर्गत देश के अगल-अलग राज्यों के करीब आठ हजार देश भक्त युवाओं को देश के अलग अलग राज्यों में जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात, पूर्वोत्तर तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अगल-अगल टोलियों में भेजा गया था। अभियान में जहां गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और त्रिपुरा के कुल सौ लोग पुंछ जिले में आए थे, ऐसे ही जम्मू-कश्मीर और अन्य राज्यों के लोग अन्य स्थानों पर देश की सरहद पर गए हैं। लोगों ने सर्वप्रथम अपने-अपने क्षेत्र में पवित्र नदियों को प्रणाम किया। इसके बाद लोगों ने सरहद के आसपास रहने वाले लोगों से मुलाकात कर उनके रहन-सहन की जानकारी प्राप्त कर उसकी लिखित रिपोर्ट तैयार की। शनिवार को पुंछ में चक्कां दा बाग, कीरनी, सलोत्री, बलनोई आदि क्षेत्रों में अपने-अपने दल के सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों को लेकर नियंत्रण रेखा पर मानव दीवार बनाई, जिसमें राजेश कुमार, जोगिन्द्र सिंह, मुनव्वर हुसैन और बाहरी राज्यों से आए युवा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें