फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईसीसी और अमजद विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। वाईसीसी और अमजद कि्रकेट क्लब ने अपने अपने मैच जीत कर यहां चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। वाईसीसी ने आल स्टार क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया। आल स्टार ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में मात्र 73 रन बनाए। परवेज खान ने 21गेंदों का समाना करते हुए सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं दलप्रीत सिंह ने 25 गेंदों पर 15 रन बनाए। वाईसीसी के रजाक अहमद ने 18 रन देकर 3 और जहीर ने 24 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए वाईसीसी ने चार विकेट खोकर आवश्यक रन बना लिए। परवेज अहमद ने 18 गेंदों में सर्वाधिक 30 रन बनाए। वाईसीसी ने 11 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 75 रन बना कर 6 विकेट से मैच जीत लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच दोपहर बाद अमजद क्रिकेट कल्ब और शंकर नगर क्रिकेट कल्ब के बीच खेला गया। इसमें अमजद क्लब ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवा कर 180 रन बनाए। अमजद क्लब की तरफ से फरीद ने 30 गेंदों पर 32 रन और नवाज राथर ने 50 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 87 रन बनाए। शंकर नगर की तरफ से कौशल ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए और गौरव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जब शंकर क्लब के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो
अमजद कल्ब की गेंदबाजी के आगे वह कुछ खास करतब नहीं कर पाए। इससे अमजद क्लब ने यह मैच 2 विकेट से जीत लिया। शंकर नगर की तरफ से राजू ने 22 और कौशल ने सर्वाधिक 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें