फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैहनु टीक्का, लाया वीरा, बड़ी उमर हो...

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/नौशेरा। प्राचीन हिंदू परंपराओं को निभाते हुए जिले में बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर टीका लगा कर ईश्वर से उनकी लंबी आयु की दुआ मंागी। वहीं भाइयों ने बहनों को उपहार और पैसों के साथ आशीर्वाद देते हुए भाई-बहन के प्रेम को बने रहने की कामना की। उधर, इस मौके पर नगर में कुछ ही घंटों में लाखों रुपये की जलेबियों की बिक्री हुई, जिससे नगर के हलवाइयाें के चेहरे मारे खुशी के खिल उठे।
विज्ञापन

भैया दूज का पर्व जिले भर में बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस त्योहार को लेकर वीरवार की सुबह तड़के से ही महिलाएं और बच्चियां तैयार हो कर भाइयों को टीका लगाने की तैयारियों में जुट गई।
कई बहनें अपने भाइयों के आने का इंतजार करती रहीं, वहीं कुछ बहनें खुद मायके जाकर अपने भाइयों को तिलक लगाया। भाइयों ने भी इस पर्व के चलते पहले से तैयारी कर रखी थी। इसके लिए बाजारों में काफी रौनक रही। उपहार और मिठाइयों की जबरदस्त बिक्री हुई। हलवाई की दुकानों पर खास कर जलेबियों की खरीदारी करने वालों की भीड़ जुटने लगी थी। इस बीच दस बजे के बाद नगर के गली मोहल्लों में सजी-धजी महिलाएं हाथों में पूजा का थाल सजाए अपने भाईयों के घरों में उन्हें टीका लगाने के लिए आती-जाती दिखाई देने लगी थीं। यह सिलसिला दोपहर बाद तक देखा गया। इस दौरान महिलाएं अपने भाईयों के माथे पर केसर और कुमकुम का टीका लगाने के बाद उनकी आरती उतरते हुए ईश्वर से उनकी लंबी आयु की दुआ मांग रही थी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ नौशेरा में भी भैया दूज को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और मिठाई खिला कर लंबी उमर की दुआ मांगी। वहीं भाइयों ने बहनों को अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए। इस त्योहार को लेकर कसबे के बाजार में काफी रौनक देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें