फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में इजाफे और रिटेल सेक्टर में एफडीआई को अनुमति दिए जाने के खिलाफ बुधवार को पीडीपी की यूथ विंग की ओर से केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से रियासत के लोगों को साल में कम से कम 12 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने केंद्र की यूपीए सरकार का पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को गरीबों का खून चूसने वाला बताया। पीडीपी यूथ विंग के प्रधान तनवीर हुसैन डार के नेतृत्व में यूथ विंग के सदस्यों ने लगभग एक घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही जनविरोधी नीतियों को वापस न लिया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर रोहित कुमार, मुन्ना, हरमीत सिंह, कमलजीत सिंह पिंटू आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें