एनसीबी की टीम शनिवार सुबह जम्मू से पुंछ पहुंची थी। इसके बाद डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा और पुलिस चौकी प्रभारी कुनाल भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम को साथ लेकर एलओसी के पास स्थित गांव कोसलियां में अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान भारतीय सेना की दुर्गा बटालियन के जवानों को भी साथ लिया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। तलाशी के दौरान ग्रामीण मुनीर हुसैन पुत्र साईं के घर से पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
कार्रवाई के बाद एनसीबी ने आरोपी मुनीर हुसैन को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले में आगे की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीले पदार्थ की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।