फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने एलओसी से सटे गांवों का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा के आसपास के गांवों को खाली करवाए जाने की अफवाहों के बीच जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने रविवार को नियंत्रण रेखा से सटे गांवों करमाड़ा एवं पोलस का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने कोई भी गांव खाली करवाने का आदेश नहीं दिया है। इसलिए लोग अफवाहों पर न ध्यान दें।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद जिला विकास आयुक्त राहुल यादव ने विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों के साथ भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान गोलाबारी से सबसे ज्यादा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों करमाड़ा और पोलस का दौरा किया। वहां उन्होंने पंचों, सरपंचों एवं गणमान्य नागरिकों से कहा कि वे अफवाहों से सावधान रहें। प्रशासन कोई भी गांव खाली नहीं करवा रहा है। इसलिए सभी अपने घरों में आराम से रहें। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की सड़कों, बिजली, पानी की किल्लत से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें