पुंछ। हवेली तहसील के खनेतर गांव के लोगों हाई स्कूल को अपग्रड नहीं करने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कई साल से लागों को सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिल रहे हैं, जिसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो-चार दिन में स्कूल को अपग्रेड नहीं किया गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।