फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धूमधाम से मनाई गई शब्ब ए बारात,मदरसा जिया उल उलूम ने वार्षिक उत्सव मनाया,बाहरी राज्यों से आए उलेमांओं ने किया संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिलेभर में शनिवार रात को शब-ए-बारात पर्व मनाया गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रातभर मस्जिदों में नमाज अता की और अपने गुनाहों से तौबा कर अमन व शांति की दुआ की। लोगों ने अपने घरों में मोमबत्तियां जला कर घरों को रोशन किया। रात्री दस बजे से जिलेभर की मस्जिदों में शब-ए-बारात पर विशेष इबादत का आयोजन किया गया। इसमें जामा मासजिद के इमाम मोलाना मोहम्मद फारूक मिसबई के नेतृत्व में हजारों गुनाहों से तौबा की। वहीं, नगर के परेड स्थित मदरसा जामिया जिया उल उलूम में शब-ए-बारात के साथ ही मदरसे का वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता मदरसा के संस्थापक मोलाना गुलाम कादिर और मदरसा के मोहतमीम मोलाना मोहम्मद सैयद ने की। जबकि मुंबई से विशेष तौर पर बुलाए गए हजरत मोलाना सैयद महमूद मदनी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर मदरसा के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें