फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: मंदिर में 20 हजार भक्तों ने टेका माथा

Thu, 27 Feb 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। मुख्य आयोजन नगर के बीचोंबीच स्थित प्राचीन शिव कनेहिया मंदिर और नगर की उत्तर दिशा की पहाड़ी पर स्थित शिवखोड़ी मंदिर में किया गया, जहां दिन भर में बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शिवरात्रि को लेकर पुंछ में तड़के से ही हर तरफ रौनक थी। दिन चढ़ने के साथ बारिश भी कम होने लगी थी। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। सुबह नौ बजे शिव कनेहिया सहित सभी मंदिरों में शुरू किए गए रामायण अखंड पाठ का भोग डाला गया। मंदिर में शाम चार बजे तक श्रद्धालुओं का आना जारी रही। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें