फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को पिछले पांच महीनों से भारी बर्फबारी के चलते बंद पड़े पुंछ एवं राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले मुगलरोड को एक बार फिर से खोलने के लिए पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग की तरफ से बफलियाज की तरफ बर्फ हटाने का काम काफी जोरों से शुरू किया गया। इसमें बड़ी संख्या में विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीनें, स्नोप्लोअर और बुलडोजरों को काम पर लगाया गया। देर शाम तक मुगलरोड पर करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का काम पूरा किया गया है। जिला विकास आयुक्त राहुल यादव के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल विंग के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा और जूनियर इंजीनियर गगनदीप सिंह की अगुवाई में मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें