फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने नुक्कड़ नाटक से शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। शहर के परेड पार्क में शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के साथ स्वच्छता पखवाड़े का आगाज किया गया। उसके बाद नगरपालिका के प्रधान एडवोकेट सुनील शर्मा ने पार्षदों और गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर पार्क में सफाई अभियान चलाया। आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नगरवासियों को स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने और नगर को साफ रखने में सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर नगर स्थित परेड पार्क में नगरपालिका की तरफ से स्वच्छता पखवाड़ा का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों, पार्षदों आदि ने भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुंछ के जाने-माने रेडियो, टीवी और स्टेज कलाकार प्रदीप खन्ना, खुर्शीद राथर और उनके साथियों ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन एवं पार्षद इम्तियाज सलारिया, राजिंद्र कुमार, परविंदर सिंह, संजीव खजूरिया, मंजीत सिंह आदि ने पार्क में झाड़ू लगाते हुए कचरा उठा कर स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया। इस अवसर पर नगरपालिका प्रधान सुनील शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मेरा लक्ष पुंछ नगर को स्वच्छता के मामले में नंबर एक नगर बनाने का है इसके लिए मुझे अपने पार्षदों के साथ ही आम लोगों के सहयोग की जरूरत है। अगर हम सब मिल कर प्रयास करें तो पुंछ को भी सुंदर एवं साफ शहर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें