फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुंछ। पुंछ पुलिस ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार देर शाम एक सरकारी स्कूल के शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। देर रात समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुंछ थाने में नाबालिगों के अधिकार के लिए काम करने वाले एक सामाजिक संगठन ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर दसवीं कक्षा की एक छात्रा को अश्लील फिल्में दिखाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायतकर्ता ने शिक्षक पर छात्रा से दुष्कर्म के बाद उसकी वीडियो बनाने व उसके माध्यम से उसे ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। संगठन ने शिक्षक पर छात्रा के साथ मारपीट करने व धमकाने का भी आरोप लगाया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुंछ थाने में आरोपी शिक्षक सतीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें