फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमेश अंगराल ने संभाला पुंछ के एसएसपी का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ के नए एसएसपी के तौर पर रमेश अंगराल ने रविवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। पुंछ से उधमपुर स्थानांतरित हुए पूर्व एसएसपी राजीव पांडे ने उनको कार्यभार सौंपा। इसके बाद राजीव पांडे को सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों, जवानों और नागरिकों ने दशनामी अखाड़ा से विदा किया। दोपहर में पुंछ के नए एसएसपी रमेश अंगराल पुलिस मुख्यालय पहुंचे। वहां पर एसएसपी राजीव पांडे ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठाने के साथ ही एसएसपी पुंछ का चार्ज सौंपा। इसके कुछ समय बाद नए एसएसपी सहित सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान राजीव पांडे के साथ पुलिस मुख्यालय से श्रीदशनामी अखाड़ा पहुंचे जहां पर उनके सम्मान में मंदिर समिति की तरफ से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें