फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशनामी अखाड़ा के पूर्व महंत की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर स्थित सभी समुदायों की आस्था के केंद्र राजगुरु गद्दी दशनामी अखाड़ा मंदिर के पूर्व महंत 1008 स्वामी सत्यानंद सरस्वती की 23वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिन भर मंदिर में भजन-कीर्तन जारी रहा। सुबह 8.30 बजे मंदिर में पिछले दो दिन से चल रहे रामायण के अखंड पाठ का भोग डाला गया। 9 बजे मंदिर समिति के प्रधान बसंतराम शर्मा की अगुवाई में पूर्व मंहत 1008 स्वामी सत्यानंद सरस्वती की समाधि के पास यज्ञ शुरू किया गया। दोपहर में करीब 1 बजे यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समुदायों के हजारों लोगों ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें